प्रथमं नैमिषं पुण्यं, चक्रतीर्थं च पुष्करम्।
अन्येषां चैव तीर्थानां संख्या नास्ति महीतले।।
कुरूक्षेत्रे तु यत्पुण्यं राहुग्रस्ते दिवाकरे।
तत्फलं लभते देवी चक्रतीर्थस्य मज्जनात्।।
facebook
यह समिति आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80जी के अन्तर्गत आयकर मुक्त

उद्देश्य


श्री मगन लाल तिवारी
अध्यक्ष
मो0 - 9151909192

सिद्ध विनायक लक्ष्मी नारायण सत्संग गौशाला सेवा समिति, नैमिषारण्य जिला सीतापुर की एक पंजीकृत विधिमान्य संस्था है। जो उत्तर प्रदेश के सोसाइटी रजिस्टेªेशन अधिनियम, 1860 ई0 के अधीन सम्यक रूप से रजिस्ट्रीकृत की गयी है। तथा जिसकी पत्रावली संख्या 1.168336 है। यह समिति आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80जी के अन्तर्गत आयकर मुक्त है जिसकी पंजीकरण संख्या F. No. CIT.BLY/80G(5)/27/76/2012-13 है। इस संस्था का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश है।

संस्था के उद्देश्य

  1. समिति के माध्यम से गौशाला का संचालन करना। गौ हत्या एवं पशु पक्षियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने हेतु सततप्रयास करना।
  2. उत्तर प्रदेश में गौ सेवा को बढ़ावा देने एवं गौ से निर्मित उत्पादों के महत्व की जनमानस तक पहुँचाना।
  3. गौ आधारित कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना तथा जन कलयाणर्थ आयुर्वैदिक औषधियों द्वारा निःशुल्क उपचार करना।
  4. यह समिति आध्यात्मिक शान्ति एवं ज्योतिष विद्या के माध्यम से जन मानस को जागरूक करना।
  5. ज्योतिष विद्या के माध्यम से जनसामान्य में होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी देने का प्रयास करना।
  6. ज्योतिष आचार्यां द्वारा धार्मिक व राष्ट्रीय पर्वो पर प्रदेश एवं देश स्तरीय संगोष्ठियांे का आयोजन करना।
  7. धार्मिक यज्ञ एवं अनुष्ठान द्वारा जन मानस में फैली बीमारियों को दूर करना।
  8. समय.समय पर कथा, भागवत, भजन, कीर्तन, सत्संग एवं प्रवचन आदि का आयोजन करके जनमानस तक ईश्वरी संदेश पहुँचाना।
  9. हवन, मूर्ति स्थापना गरीब व्यक्तियों हेतु विप्र भोजन आश्रय स्थल, प्राचीन मन्दिरों एवं तीर्थों का जीर्णोंद्वार एवं उनकी साफ सफाई, सुरक्षा के निमित्त प्रबन्ध करना।
  10. निर्धन, गरीब, निराश्रित, विकलांग पुरूष/महिलाओं तथा वृद्धों की सहायता करना।
  11. समाज मंे फैली कुरीतियों जैसे जातिभेद, धर्मभेद, मतभेद, महिला उत्पीड़न आदि के निवारण हेतु हर सम्भव प्रयास करना।
  12. जनहितार्थ निःशुल्क धमार्थ चिकित्सालय, मोबाईल चिकित्सालय, अनाथालय, छात्रावास, धर्मशाला, अतिथि गृह आदि की व्यवस्था करना।
  13. निःशुल्क पुस्तकालय, वाचनालय एवं पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन कर मानव जाति का मानसिक, चारित्रिक, नैतिक, शैक्षिक, कलात्मक, आध्यात्मिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास करना।
  14. समिति के माध्यम से गरीबों, निर्धनों एवं बेसहारा व्यक्तियों तथा बालक.बालिकाओं की दहेज रहित विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन करना।
  15. नैमिषारण्य में आने वाले समस्त तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था। तीर्थ दर्शन हेतु वाहनांे की सुविधा साथ में एक मार्ग दर्शक एवं योग्य पुरोहित की व्यवस्था।

सदस्यता

सिद्ध विनायक लक्ष्मी नारायण सत्संग गौशाला सेवा समिति की सदस्यता निम्न प्रकार से उपलब्ध है-

सामान्य सदस्यता-संस्था के विकास हेतु रू0 1100/- वार्षिक दान कर सामान्य सदस्यता प्राप्त की जा सकती है।

आजीवन सदस्यता-संस्था को रू0 11000/- एकमुश्त दान कर कोई भी व्यक्ति संस्था का आजीवन सदस्य बन सकता है।

विशिष्ट सदस्यता-समाज के सुप्रतिष्ठित, सुशिक्षित एवं गणमान्य व्यक्ति को ’प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति के लिखित अनुमोदनोपरान्त संस्था की विशिष्ट सदस्यता प्रदान की जा सकती है।

ज्योतिष एवं वास्तु

अमित पाराशर
ज्योतिषाचार्य
- 9936101101, 9935173290

जन्म कुंडली,प्रश्न कुंडली एवं वास्तु दोष सम्बंधित समस्त समस्याओं का समाधान व कुंडली निर्माण, रत्न धारण, गृह दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष एवं विविध कष्ट निवारण अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न किये जाते हैं |


अधिक पढ़ने के यहाँ क्लिक करें...


सुविधायें

श्रीमदभागवत कथा, राम कथा, श्रीसत्यनारायण व्रतकथा, समस्त धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन आदि आयोजनों के लिए सत्संग भवन ठहरने हेतु एयर कंडीशनर (ए0 सी0) व सामान्य स्वच्छ अटैच कमरे की उत्तम व्यवस्था है |

तीर्थदर्शन हेतु (ए0 सी0) व (नॉन ए0 सी0) वाहनों की सुविधा साथ में एक मार्गदर्शक एवं योग्य पुरोहित की व्यवस्था

नैमिषारण्य ८४ कोषीय परिक्रमा के लिए संपर्क करें

सेवायें

गौ सेवा - गउवों के रहने के लिए भवन निर्माण एवं चारा हेतु गौ सेवा,

अन्नदान सेवा - ब्राह्मणों , साधू संतो , कन्याओं एवं गरीबों के लिए अन्नदान सेवा,

भवनदान सेवा - तीर्थ यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं गरीब निराश्रित व्यक्तिओं के निवास तथा पित्रों की स्मृति में भवन एवं धर्मशाला निर्माण हेतु भवनदान सेवा |

सम्पर्क सूत्र - अमित पाराशर मो0 -
                     9936101101 , 9935173290

                     राजेश तिवारी मो0 - 9336646655

ईमेल - amitnaimisharanya@gmail.com
            rajeshtiwari6655@gmail.com

अधिक पढ़ने के यहाँ क्लिक करें...

आप आगंतुक संख्या हैं:

You are Visitor No: